मधुमेह एक महामारी है। यदि इस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह घातक जटिलताओं और समय से पहले मृत्यु का कारण बन सकती है। हालांकि कनाडा की लगभग एक तिहाई आबादी को प्रीडायबिटीज या डायबिटीज है, उनमें से कई का निदान नहीं हो पाया है या वे अपने जोखिमों से अनजान हैं।.
डायबिटिज कनाडा और एलएमसी हेल्थकेयर, डायबिटीज के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। इसीलिए हमने कनाडाई डायबिटीज प्रिवेंशन प्रोग्राम (Canadian Diabetes Prevention Program) शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। यह डिजिटल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम प्रतिभागियों को व्यक्तिगत सहायता प्रदान करता है, जिसकी उन्हें अपनी सेहत को बेहतर बनाने और टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने के लक्ष्य के साथ धीरे-धीरे छोटे-छोटे बदलाव करने की आवश्यकता है।.